खबर

 

मा, बहू, और बेटियां फिर से विचार तक आ पहुंची हैं
एक और बार वो ही खबर अखबार तक आ पहुंची हैं

जाति, धर्म, समाज ने हमें सिर्फ किरदारो से हीं जाना था
नौबत अब तो हमारे वजूद के इनकार तक आ पहुंची हैं

गानों, चुटकुलों, और फोटो में जो सहमी सी थी रोज
सदियों से दी हुई गालियां अब गुहार तक आ पहुंची हैं

पुरुषों और पुलिसवालों से तो डरकर ही जिये हैं हम
निसहायता की मिसाल अब सरकार तक आ पहुंची हैं

Comments

Popular posts from this blog

बातें

सोचा हैं कभी?

कैद