बचपना

जिद करना

अपनी जिद के लिए लड़ना 

बड़ी जिद की खातिर

छोटी छोटी खुशियाँ कुर्बान करना |

 

नासमज होना

समज बढ़ाने की कोशिश करना

सवाल करना

जवाब मांगना

जवाब के जवाब में और सवाल करना |

 

अक्षमताओ का स्वीकार करना

सक्षम होने के ख्वाब देखना

 गलतीयों का एहसास होना

 उन्हें बदलने की कोशिश करना |

 

सपने देखना 

सपनो की बाते करना

सपनो के पीछे लगे रहना |

 

अगर ये सब

सिर्फ बचपना हैं,

तो फिर

बड़ा होना किसी कहेंगे?

Comments

Popular posts from this blog

बातें

सोचा हैं कभी?

कैद