मुश्किलें मक़ाम हैं, सफ़र हैं ज़िन्दगी

 

मुश्किलें मक़ाम हैं, सफ़र हैं ज़िन्दगी

अनुभव से मिलती हैं कुछ यादें

कुछ शिक्षा..

उभर आती हैं गहरी चोट, जहनमें

बदल जाते हैं,

सारे पुराने ख़यालात..

नयी राहे, नयी दिशायें,

कुछ नए इरादोके साथ,

चल दिए क्योंकि,

मुश्किलें मक़ाम हैं, सफ़र हैं ज़िन्दगी

 

नयी सोच, नये लोग

सीखते हैं इनसे,

ज़िन्दगीके नये पहेलुओको..

आगे बढ़ते हैं,

पुरानी गलतियोका पश्च्याताप करते करते..

Things I used to do, I do them no more

There is great change since I've born...

पार कर लेते हैं, एक और मक़ाम

पाते हैं, कुछ नयी सौगादे..

नये सम्बन्ध, नये रिश्ते और

नया मकसद जीवनका..

जरूरी बनता हैं इस मोड़ पर

एक बार फिरसे सोचना..

क्या उचित हैं,

वही शस्त्र, औजार, वही ख़यालात??

नयी दुनिया, नये रिश्ते, तो

नयी सोच भी तो होनी ही चाहिए ना!!

 

बात इतनी समजनेमें

वक़्त लग गया ज्यादा, और

एक और मुश्किल..

 

हाँ, पर मैं चलता रहूँगा,

क्यूंकि

मुश्किलें मक़ाम हैं, सफ़र हैं ज़िन्दगी!

Comments

Popular posts from this blog

बातें

सोचा हैं कभी?

कैद